Ranchi : Heavy Engineering Corporation में नवपदस्थापित निदेशक कार्मिक के.के. घोष से मंगलवार को हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की. इस दौरान यूनियन ने उनका स्वागत करते हुए संस्थान के संचालन को सुचारू बनाए रखने और औद्योगिक शांति कायम रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने कहा कि संगठन एचईसी को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उत्पादन जारी रहेगा तो कामगारों और उनके परिवारों की आजीविका सुरक्षित रहेगी.
Also Read : पेट्रोल पंप पर खौफनाक नजारा: ऑटो के इंजन में मिला विशाल कोबरा, रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
उत्पादन बाधित नहीं होने देने का आश्वासन, प्रमुख मांगें भी रखीं
यूनियन ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में एचईसी का उत्पादन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा हालांकि, यह एक औपचारिक स्वागत बैठक थी, फिर भी यूनियन ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से निदेशक कार्मिक को अवगत कराया. इनमें वर्ष 2018 बैच के तकनीकी कामगारों की प्रोन्नति, वेतन नियमितीकरण, एचईसी नगर की मेंटेनेंस व्यवस्था बहाल करना तथा आवंटित क्वार्टरों से अवैध कब्जा हटाने की मांग शामिल है.
Also Read : सारंडा-किरीबुरू में सीआरपीएफ का पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रबंधन और यूनियन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
निदेशक कार्मिक के.के. घोष ने यूनियन से सहयोग की अपेक्षा जताई. यूनियन ने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी औद्योगिक शांति बनाए रखने में प्रबंधन का सहयोग करती रहेगी. बैठक में वरीय प्रबंधक प्रशांत कुमार के साथ यूनियन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें गिरीश कुमार चौहान, दिलीप कुमार सिंह, राजेंद्र कान्त महतो, भोला साव, धनंजय श्रीवास्तव, मैजुल शेख, खुर्शीद आलम, अनूप राज, रमेश चंद्र पांडेय और शिवशंकर बैठा शामिल थे.
