Chakradharpur: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम, पंप रोड में बुधवार को महान संत एवं रामभक्त गोस्वामी तुलसीदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर प्रांतीय योजना के तहत विद्यालय में सुलेख एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान, जय श्रीदास, स्वास्तिक सोय और सौभिक घटक ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास महान संत, कवि और प्रभु श्रीराम के परम भक्त थे. उनकी सर्वाधिक प्रसिद्ध रचना रामचरितमानस है, जिसने भारतीय साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया.
प्रतियोगिता के सुलेख वर्ग के विजेता
प्रतियोगिता के सुलेख वर्ग में कक्षा द्वितीय से अंकिता बानरा ने प्रथम, दृष्टि महतो ने द्वितीय और लखन काण्डेयांग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा तृतीय में माधुरी सामड प्रथम, तृषा महतो द्वितीय और कृति लोहार तृतीय रहीं.
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से विकास नायक ने प्रथम, सावन दोंगो ने द्वितीय और संजना केराई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, कक्षा पंचम में पप्पु तांती प्रथम, रानी जामुदा द्वितीय और कपिल दीप तृतीय रहे. चयनित विद्यार्थियों की कॉपियां प्रांत भेजी गईं. कार्यक्रम का संचालन मीना कुमारी ने किया. आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा.
ALSO READ:हजारीबाग: बंद मकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी, तीन लाख के जेवरात और नकदी समेत जमीन के कागजात गायब

