झारखंड में ईद और सरहुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: 24 जिलों में 5218 अतिरिक्त बल तैनात

रांची: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर और सरहुल के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के...

रांची: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर और सरहुल के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. डीजीपी के आदेश पर राज्य के सभी 24 जिलों में 5218 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न इकाइयों से बलों को बुलाया गया है

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तैनाती 19 मार्च से 21 मार्च तक प्रभावी रहेगी. राज्य के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख शहरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न इकाइयों से अतिरिक्त बलों को बुलाया गया है.

 

जानें किस जिले में कितने अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं

रांची: 840

खूंटी: 150

गुमला: 75

सिमडेगा: 111

लोहरदगा: 250

जमशेदपुर: 260

सरायकेला: 129

चाईबासा: 159

हजारीबाग: 510

गिरिडीह: 358

चतरा: 150

कोडरमा: 108

रामगढ़: 135

बोकारो: 231

धनबाद: 209

पलामू: 185

लातेहार: 138

गढ़वा: 129

दुमका: 231

देवघर: 180

जामताड़ा: 156

गोड्डा: 165

साहिबगंज: 230

पाकुड़: 129

कुल: 5218 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *