कोडरमा घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घायल

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बंदरचुवां के पास छड़ लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित...

Out-of-control trailer crashes in Koderma Valley; fire breaks out due to short circuit; two injured.

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बंदरचुवां के पास छड़ लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रेलर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद ट्रेलर में आग लग जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार ट्रेलर बोकारो से छड़ लोड कर बिहार के पटना जा रहा था. शुक्रवार को 3:00 बजे जैसे ही ट्रेलर बंदरचुवां के समीप पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में बिहार के मुंगेर निवासी विक्रम कुमार उम्र 24 वर्ष और संग्रामपुर निवासी सोनू कुमार उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद ट्रेलर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे अगले हिस्से में आग लग गई. आग देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए.

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद ने रोकी देवघर की हवाई सैर, श्रद्धालुओं की हेलीकॉप्टर सेवा अचानक बंद

पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलने पर कोडरमा थाना पुलिस और रोड सेफ्टी के सदस्य सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया. हादसे के कारण कुछ देर तक कोडरमा घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *