Hazaribagh: उत्तर मध्य रेलवे के बीना यार्ड में रीमॉडेलिंग कार्य के मद्देनजर अक्टूबर 2026 में धनबाद समेत विभिन्न मार्गों से चलने वाली 12 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रभावित ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और कुछ स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है.

शिप्रा एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस (22911) का मार्ग 1 से 13 अक्टूबर तक बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर परिवर्तित रहेगा. इस दौरान बीना मालखेड़ी में अस्थायी ठहराव दिया गया है. वहीं हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस (22912) 1 से 12 अक्टूबर तक मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी होकर चलेगी. इसका भी बीना मालखेड़ी में अस्थायी ठहराव रहेगा.
अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस भी प्रभावित
अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस (19413) 14 अक्टूबर को मक्सी-रुठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी होकर चलेगी. कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19414) 10 अक्टूबर को बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रुठियाई-मक्सी होकर संचालित होगी. दोनों ट्रेनों का अस्थायी ठहराव बीना मालखेड़ी में रहेगा.
हावड़ा-भोपाल और भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस भी प्रभावित
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (13025) 12 अक्टूबर को न्यू कटनी-कटनी साउथ-जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर चलेगी. इस ट्रेन का अस्थायी ठहराव कटनी साउथ में होगा. भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (13026) 14 अक्टूबर को भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी होकर संचालित होगी और इसका भी कटनी साउथ में अस्थायी ठहराव रहेगा.
धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव
भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस (11631) 9, 12 और 15 अक्टूबर को भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी होकर चलेगी. वहीं धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (11632) 10, 11 और 14 अक्टूबर को न्यू कटनी-कटनी साउथ-जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर संचालित होगी. इन दोनों ट्रेनों के लिए कोई अस्थायी ठहराव निर्धारित नहीं किया गया है.
चोपन और ऊर्जाधानी एक्सप्रेस भी रहेंगी प्रभावित
भोपाल-चोपन एक्सप्रेस (11633) 11 अक्टूबर को भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी होकर चलेगी, जबकि चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (11634) 12 अक्टूबर को न्यू कटनी-कटनी साउथ-जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर संचालित होगी.
भोपाल-सिंगरौली ऊर्जाधानी एक्सप्रेस (22165) 10, 13 और 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. वहीं सिंगरौली-भोपाल ऊर्जाधानी एक्सप्रेस (22166) 9 और 13 अक्टूबर को न्यू कटनी-कटनी साउथ-जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर चलेगी.
यात्रा से पहले जानकारी की पुष्टि करने की अपील
रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग और परिचालन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लें. यह जानकारी धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ की ओर से जारी की गई है.

