हजारीबाग: युवक की मौत पर परिजनों से मिले जयराम महतो, मुआवजे को लेकर अधिकारियों से की पहल

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत मडमो गांव निवासी बासुदेव महतो के पुत्र सुरेश कुमार की बीते दिनों तालाब में डूबने से हुई आकस्मिक...

Jairam Mahato Meets Family After Youth's Death
Jairam Mahato Meets Family After Youth's Death

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत मडमो गांव निवासी बासुदेव महतो के पुत्र सुरेश कुमार की बीते दिनों तालाब में डूबने से हुई आकस्मिक मौत के बाद शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो उनके आवास पहुंचे. विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

परिजनों को बंधाया ढांढस

विधायक जयराम महतो ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा दिवंगत सुरेश कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि असमय किसी अपने को खोने का दर्द बेहद पीड़ादायक होता है. दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.

मुआवजे के लिए अधिकारियों से बातचीत

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इसके साथ ही विधायक ने अपनी ओर से भी परिवार को यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया.

ग्रामीणों ने भी रखी मांग

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पीड़ित परिवार की स्थिति से अवगत कराया और सरकारी सहायता जल्द दिलाने की मांग रखी. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि परिवार को नियमानुसार मिलने वाली सहायता के लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जाएगी.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर दिनेश साहू, उमेश कुमार, ललिता कुमारी, मडमो उपमुखिया पूनम कुमारी, अरविंद कुमार महतो, निलेश कुमार महतो, नंदलाल महतो, तिलकचंद महतो, टहल महतो, भेखलाल महतो, प्रदीप महतो, रामेश्वर महतो, महादेव महतो, विजय कुमार महतो, कुंदन कुमार महतो एवं दिनेश कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे.

दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

अंत में विधायक जयराम महतो ने दिवंगत सुरेश कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *