Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत रांची में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एजुकेशन में आयोजित हुआ. इसमें छात्रों और अन्य लोगों को मतदाता सूची से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में बताया गया कि जिन पात्र लोगों का नाम अभी मतदाता सूची में नहीं है, वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं. साथ ही मतदाता पहचान पत्र और मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई.


ECINET ऐप से कर सकते हैं आवेदन
कार्यक्रम के दौरान ECINET ऐप डाउनलोड करने और उसके जरिए फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई. लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई. रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि ECINET ऐप के माध्यम से लोग आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सही, अपडेट और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल करना है.
ALSO READ : गिरिडीह में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों को JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

