जामताड़ा: फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी के बाद थंडारडीह में तनाव, आरोपी गिरफ्तार

Jamtara: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार देर शाम फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी किए जाने के बाद तनाव...

Jamtara
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग

Jamtara: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार देर शाम फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी किए जाने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. टिप्पणी की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ कथित टिप्पणी करने वाले युवक भुदेव कुमार के घर पहुंच गई और उसके मकान को घेर लिया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की संख्या बढ़ गई.

घटनास्थल पर तैनात किए गए पुलिस बल 

घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की सूचना है. पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और युवक के घर में नुकसान पहुंचाए जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित टिप्पणी करने के आरोप में भुदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया. अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया. सिविल एसडीओ अनंत कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे.

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस की नजर

जामताड़ा SDPO वसीम राजा ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गांव में बिजली आपूर्ति बहाल है. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. पुलिस सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और उसके बाद हुई घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रांची: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *