Hazaribagh: नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में करीब 500 युवाओं ने भाग लिया. थाना चौक से बनादाग मंदिर तक युवाओं ने ‘रन फॉर नशामुक्ति’ में हिस्सा लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया. इस दौरान युवाओं ने जागरूकता के माध्यम से समाज में नशे के खिलाफ सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया.

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है. युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं. अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से पुलिस ने नशामुक्त समाज के प्रति सामूहिक जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया.
Also Read: जामताड़ा: फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी के बाद थंडारडीह में तनाव, आरोपी गिरफ्तार

