पलामू: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Palamu: आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में हाल ही...

Akhil Bharatiya Poorva Sainik Seva Parishad
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक संपन्न

Palamu: आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह का समीक्षात्मक विवेचना किया गया. कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा सबके सामने रखा, जिसे ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित किया गया. शीघ्र ही ऑडिट टीम गठित कर आय-व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा. इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को सैन्य परिवार के कल्याण हेतु और उपयोगी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया.

शहीद प्रबोध महतो की आदमकद प्रतिमा का 26 सितंबर को होगा अनावरण

बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि तूकेवेरा (नवा बाजार प्रखंड), जो शहीद प्रबोध महतो का पैतृक गांव है, वहां ग्रामीणों द्वारा शहीद की आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. आगामी 26 सितंबर 2026 को आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी. बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की केंद्रीय कमिटी की बैठक 02 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जा रही है. तत्पश्चात, 03 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक वहीं केंद्रीय जनरल बॉडी की मीटिंग होगी, जिसमें देश के प्रत्येक जिले से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री की उपस्थिति अपेक्षित है.

बैठक में ये रहे उपस्थित 

आज की बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से नागेंद्र नाथ दुबे, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, सचिव अशोक कुमार दुबे, संपर्क सह प्रमुख प्रेमचंद शुक्ल, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव अशोक कुमार मेहता, संगठन सह मंत्री अमित कुमार तिवारी, रणधीर कुमार तिवारी, बृज बिहारी सिंह और उदित नारायण पांडेय सहित अनेकों पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें: कोडरमा में मोबाइल दुकान में 10 लाख से अधिक के सामान गायब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *