चक्रधरपुर आदि दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, टूला पति अध्यक्ष तो अशोक षाड़ंगी फिर बने सचिव

Chaibasa: चक्रधरपुर के पुरानाबस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर स्थित सभागार में ‘ऐतिहासिक आदि दुर्गा पूजा समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...

Durga Puja
Reorganization of the Chakradharpur Adi Durga Puja Committee

Chaibasa: चक्रधरपुर के पुरानाबस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर स्थित सभागार में ‘ऐतिहासिक आदि दुर्गा पूजा समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सबसे पहले वर्ष 2025 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.

पुनर्गठित समिति में टूला पति को अध्यक्ष चुना गया, जबकि जय प्रकाश दास, अजीत सारंगी, बंटी मंडल और देवेन मंडल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं वर्ष 1984 से लगातार सचिव पद संभाल रहे झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी को एक बार फिर सर्वसम्मति से सचिव मनोनीत किया गया. इसके अलावा पवित्र मोहन मंडल को कोषाध्यक्ष तथा स्वपन कुमार मिस्त्री, लोबो मंडल, अश्विनी दास एवं रवि मंडल को सह सचिव बनाया गया.

समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे

नई समिति के गठन के तुरंत बाद आगामी दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन और ऐतिहासिक विसर्जन जुलूस की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा के अवसर पर अष्टमी और नवमी तिथि को उत्कल संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस वर्ष 2026 में शारदीय दुर्गा पूजा 16 अक्टूबर (शुक्रवार) से षष्ठी तिथि के साथ आरंभ होगी और 20 अक्टूबर (मंगलवार) को विजयादशमी के साथ संपन्न होगी. वहीं, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर (रविवार) को घटस्थापना से होगी.

इस अवसर पर बिजन कुमार मंडल, बापी दास, रामकृष्ण मंडल, उत्तम नंदा, प्रकाश कुमार मंडल, आशिष कुमार नंदा, दीपक षाड़ंगी, आशिम कुमार नंदा, सुदामा माझी, अमरजीत, जगदीश नंदा, हितेंदु शेखर षाड़ंगी, पुरुषोत्तम दास, निरंजन होता, निमाई दास, आरके मंडल, मनोज कुमार साहू, आशिष मंडल समेत समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ALSO READ: हजारीबाग में 82 जरूरतमंदों को मिला आवास का सहारा, जर्जर घर में रह रही सुनीता देवी और जेल से लौटे दो लोगों के नाम भी शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *