Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत आज से नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सुनवाई शुरू हो गई है. अब ऐसे मतदाताओं को अपने दावे और दस्तावेज के साथ संबंधित चुनाव अधिकारी के सामने उपस्थित होना होगा. राज्य में 63 लाख 24 हजार 116 मतदाताओं को अलग-अलग कारणों से नोटिस भेजा गया है. इनमें ऐसे मतदाता भी शामिल हैं, जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है या उनके रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी मिली है.

मतदाता को अपने पक्ष में जरूरी कागजात भी करने होंगे जमा
सुनवाई के दौरान अधिकारियों की ओर से मतदाता के नाम, पता, परिवार और वोटर लिस्ट में दर्ज अन्य जानकारी की जांच की जाएगी. मतदाता को अपने पक्ष में जरूरी कागजात भी जमा करने होंगे. अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेज और दावे की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी. इसके आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने या अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी. नोटिस को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. चुनाव अधिकारियों ने संबंधित मतदाताओं से तय तारीख पर जरूर पहुंचने और मांगे गए दस्तावेज साथ लाने की अपील की है.
Also Read:पाकुड़: चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सामान लेकर हुए फरार

