-
दूध, बेलपत्र, पूजन सामग्री के साथ बारिश में छाता व रेनकोट लेकर भक्तों की सेवा में रहे संस्था के सदस्य
-
पिछले पांच वर्षों से जारी सेवा की यह परंपरा आगे भी अनवरत जारी रहेगी, शिवभक्तों की सेवा ही हमारा संकल्प और सबसे बड़ा सौभाग्य है : चंद्र प्रकाश जैन
-
बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है, आस्था के आगे बारिश भी फीकी पड़ गई : करण जायसवाल
Hazaribagh: सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग की ओर से बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में शिवभक्तों के बीच दूध, बेलपत्र एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया. संस्था की ओर से पिछले पांच वर्षों से सावन की प्रत्येक सोमवारी पर निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है. इस वर्ष भी सावन की सभी सोमवारी पर संस्था के सदस्यों ने मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की. सोमवार की सुबह करीब सात बजे से शुरू हुआ सेवा अभियान पूर्वाह्न 11:25 बजे तक लगातार चलता रहा. इस दौरान रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे. बारिश के बावजूद हजारीबाग यूथ विंग के सदस्य छाता और रेनकोट पहनकर सेवा कार्य में डटे रहे. सेवा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला. आस्था के सामने बारिश भी फीकी पड़ गई और शिवभक्तों का उत्साह लगातार बना रहा. सेवा कार्य को देखकर एक शिवभक्त ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि बारिश के बावजूद जिस तरह हजारीबाग यूथ विंग के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में सुबह से डटे हुए हैं, वह सराहनीय है. यह केवल सेवा नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ के भक्तों के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण है. ऐसे कार्यों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है.


यह भी पढ़ें: मानहानि मामले में कोर्ट पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, 10-10 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
संस्था पिछले पांच वर्षों से प्रत्येक सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा करती आ रही है
हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि सावन की सोमवारी भगवान शिव के प्रति आस्था और सेवा का पर्व है. संस्था पिछले पांच वर्षों से प्रत्येक सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा करती आ रही है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बाबा के दर्शन के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को बारिश या अन्य किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. सेवा कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा. संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ. इसी आस्था को देखते हुए हमारे संस्था के सदस्य भी पूरे उत्साह के साथ सेवा में जुटे रहे. दूध, बेलपत्र और पूजन सामग्री का वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. पिछले पांच वर्षों से चल रही यह सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी.

मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खंडेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल, संजय कुमार, विकास केशरी, कार्यकारणी सदस्य सत्यनारायण सिंह, वर्षा डे, कैलाश कुमार, सनी देव, रंजन चौधरी, विवेक तिवारी एवं अनुराग तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहें.

