Ranchi: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के नेमरा पहुंचने से पहले ही विवाद की स्थिति बन गई है. यात्रा के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के बाहर सड़क पर जुट गए हैं. ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मोर्चा संभाल लिया है और यात्रा को गांव में प्रवेश नहीं देने की बात कही है. ग्रामीणों का कहना है कि नेमरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है और यहां मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी तरह का राजनीतिक विरोध या प्रदर्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री को गांव में मांझी हड़ाम के रूप में सम्मान प्राप्त है. इसलिए उनके गांव में आकर मुख्यमंत्री के विरोध में कार्यक्रम करने की कोशिश का वे विरोध करेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी के पैतृक गांव में आकर राजनीतिक विरोध करना उचित नहीं है. इसी वजह से ग्रामीण यात्रा का विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड में गड़बड़ी मिली तो 3 दिन में होगी जांच, राज्यों को केंद्र की सख्त चेतावनी


