Koderma: जिले के नवलशाही पुलिस ने सोमवार अगले सुबह अवैध बोल्डर लदा एक हाईवा जब्त किया है. जानकारी के अनुसार नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार को थाना क्षेत्र में अवैध बोल्डर लोड कर एक हाईवा के आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और चालक से बोल्डर से संबंधित कागजात की मांग की. चालक द्वारा वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया. जब्त हाईवा का नंबर जेएच 12 टी 4592 है, जिसे नवलशाही थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की डोमचांच सीओ रविंद्र पाण्डेय को सूचना दे दी गई है.

ALSO READ : पढ़ाई में अटकी बात का तुरंत मिलेगा जवाब, 3 लाख छात्रों के लिए बिहार में लॉन्च हुआ ‘विद्या साथी’ एप

