Click Here
Click Here
Click Here

रांची नगर निगम ने खाली कराई गिफ्ट डीड की जमीन, जाम से मिलेगा राहत

रांची: शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम लगातार एक्शन मोड में है. इसी अभियान के...

gift deed land
जेसीबी से जगह की जा रही खाली

रांची: शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम लगातार एक्शन मोड में है. इसी अभियान के तहत निगम ने अशोक नगर से अरगोड़ा रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गिफ्ट डीड की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया. जांच के दौरान साईं आर्केड बिल्डिंग के पास जमीन की मापी ली गई. इसमें पाया गया कि गिफ्ट डीड की जमीन पर टाइल्स और फ्लोरिंग कर अवैध कब्जा कर लिया गया था.

रास्ता साफ होने से लोगों को राहत 

इसके बाद नगर निगम ने बिना देर किए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवा दिया. पहले इस जगह पर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से अक्सर जाम लगता था, लेकिन अब रास्ता साफ हो गया है और लोगों को काफी राहत मिली है. नगर निगम का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा. इसका मकसद है कि सड़कों को साफ रखा जाए, ट्रैफिक बेहतर हो और सरकारी जमीन सुरक्षित रहे.

यह भी पढ़ें: गर्मी से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, जल संकट से राहत के लिए बड़ा प्लान लागू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *