Saraikela: जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि के उद्देश्य से सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹76,250 की वसूली की गई. साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, अतिरिक्त लाइट्स का उपयोग नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया.

कागजात की हुई जांच
इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (हेवी ड्राइविंग लाइसेंस) की जांच की गई. ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग एवं बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन नहीं करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए. अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के साथ सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे.

