Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना और गंभीर बीमारी उपचार योजनाओं के लिए कुल 78 करोड़ रुपये (स्वास्थ्य बीमा के लिए 75 करोड़ और बोकारो जिले के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त) की मंजूरी दी है. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, स्वास्थ्य बीमा योजना के सुचारू संचालन और प्रीमियम भुगतान के वास्ते कुल 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

• सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनभोगी (शहरी क्षेत्र): इस श्रेणी के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के लिए 30,00,00,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
• जनजातीय क्षेत्र उप-योजना: जनजातीय क्षेत्रों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीमा प्रीमियम हेतु 20,00,00,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
• कॉर्पस निधि एवं अन्य व्यय: योजना के कॉर्पस फंड और अन्य अनुवर्ती व्ययों के संचालन के लिए अतिरिक्त 25,00,00,000 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है.
गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि
गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’, ‘निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना’ तथा ‘निःशुल्क सरवाइकल व ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना’ के तहत बोकारो जिले को 3,00,00,000 (तीन करोड़) रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है. इस योजना का लाभ ऐसे परिवारों को मिलेगा जिनकी सकल वार्षिक आय लगातार तीन वर्षों तक आठ लाख रुपये से कम है.
ALSO READ: राहुल दुबे गैंग के अपराधी का चतरा पुलिस ने किया एनकाउंटर

