Chaibasa : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 193 बटालियन के कमांडेंट ओम जी शुक्ला के निर्देशन में ई/193 कंपनी द्वारा पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मरांगपोंगा में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान साइकिल रैली और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही. युवाओं और स्कूली बच्चों में फिटनेस और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए भव्य साइकिल रैली निकाली गई. वहीं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से रोमांचक वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.


