कोडरमा: जनता दरबार में DC ने सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Koderma: समाहरणालय सभागार, कोडरमा में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले...

Instructions to provide benefits to applicants in accordance with the rules.

Koderma: समाहरणालय सभागार, कोडरमा में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने को कहा.

आवेदकों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश

जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, रोजगार सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए. उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए आवेदकों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है और प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.

ALSO READ : कैबिनेट का फैसला: शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट ने 53 कल्याणकारी फैसलों पर लगाई मुहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *