Hazaribagh: पूर्वी रेलवे के मुगमा स्टेशन पर होने वाले रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर सितंबर में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द करने, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से करने तथा कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड और पतरातू में अस्थायी ठहराव की अवधि भी बढ़ाई जाएगी.

18 ट्रेनों का अलग-अलग तिथियों पर रहेगा निरस्तीकरण
रीमॉडलिंग कार्य के दौरान 18 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इनमें हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पटना-हटिया और हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं.
12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस : 21 सितंबर 2026 को रद्द.
12329 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस : 22 सितंबर को रद्द.
18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : 24, 25, 26 और 27 सितंबर को रद्द.
18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : 23, 24, 25 और 26 सितंबर को रद्द.
13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस : 24 सितंबर को रद्द.
12330 आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस : 23 सितंबर को रद्द.
12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस : 24 सितंबर को रद्द.
18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस : 24 और 26 सितंबर को रद्द.
18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस : 25 और 27 सितंबर को रद्द.
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस : 25 सितंबर को रद्द.
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस : 24 और 26 सितंबर को रद्द.
18119 टाटा-जयनगर एक्सप्रेस : 25 सितंबर को रद्द.
18106 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस : 25 और 27 सितंबर को रद्द.
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस : 26 सितंबर को रद्द.
18120 जयनगर-टाटा एक्सप्रेस : 26 सितंबर को रद्द.
13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस : 26 सितंबर को रद्द.
63555 आसनसोल-बरकाकाना मेमू : 24, 25, 26 और 27 सितंबर को रद्द.
63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू : 24, 25, 26 और 27 सितंबर को रद्द.
दो मेमू ट्रेनों का आसनसोल तक ही होगा आंशिक परिचालन
रीमॉडलिंग कार्य के कारण 13503 वर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का 24 से 27 सितंबर 2026 तक आसनसोल स्टेशन पर ही आंशिक समापन किया जाएगा. वहीं 13504 हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का इन्हीं चार दिनों में आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जाएगा.
10 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
रीमॉडलिंग के दौरान 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. इसमें धनबाद-पटना इंटरसिटी, पटना-धनबाद इंटरसिटी, संपर्क क्रांति, दुरंतो और शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं.
13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक धनबाद-गया-पटना मार्ग से चलेगी. इसी तरह 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना-गया-धनबाद मार्ग से चलेगी.
13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से चलेगी. 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक इसी मार्ग से परिचालित होगी.
12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस 24 और 27 सितंबर को सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से चलेगी.
वापसी दिशा में 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक पं. दीन दयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-सीतारामपुर मार्ग से चलेगी. 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 22 से 25 सितंबर तक इसी परिवर्तित मार्ग से परिचालित होगी.
शक्तिपुंज एक्सप्रेस का भी बदलेगा मार्ग
11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक पतरातू-बरकाकाना-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर मार्ग से चलेगी.
वहीं 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक सीतारामपुर-मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-बरकाकाना-पतरातू मार्ग से परिचालित होगी.
12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 24 और 25 सितंबर को पं. दीन दयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-सीतारामपुर परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
बरकाकाना की जगह रांची रोड और पतरातू में ठहराव बढ़ेगा
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन तथा पतरातू स्टेशन पर अस्थायी रूप से दिए गए आठ ट्रेनों के ठहराव की अवधि 14 अक्टूबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक बढ़ाई जाएगी. इन ट्रेनों का नया ठहराव संबंधित प्रभावित तिथियों से लागू होगा.
19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस का रांची रोड पर आगमन 20:00 बजे और प्रस्थान 20:05 बजे होगा. इसका प्रभाव 15 अक्टूबर 2026 से रहेगा.
19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस रांची रोड पर 06:50 बजे पहुंचेगी और 06:55 बजे रवाना होगी. यह व्यवस्था 21 अक्टूबर से लागू होगी.
19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस का रांची रोड पर आगमन 06:50 बजे और प्रस्थान 06:55 बजे होगा. यह बदलाव 16 अक्टूबर से प्रभावी होगा.
19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस रांची रोड पर 20:00 बजे पहुंचेगी और 20:05 बजे रवाना होगी. यह व्यवस्था 17 अक्टूबर से लागू होगी.
भोपाल एक्सप्रेस और शक्तिपुंज का रांची रोड-पतरातू में भी ठहराव
13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस का रांची रोड पर आगमन 19:10 बजे और प्रस्थान 19:15 बजे होगा. पतरातू में ट्रेन 20:05 बजे पहुंचेगी और 20:10 बजे रवाना होगी. यह व्यवस्था 19 अक्टूबर से प्रभावी होगी.
13025 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस का रांची रोड पर आगमन 06:50 बजे और प्रस्थान 06:55 बजे रहेगा, जबकि पतरातू में आगमन 05:55 बजे और प्रस्थान 06:00 बजे होगा. यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी.
11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस रांची रोड पर 13:50 बजे पहुंचेगी और 13:55 बजे रवाना होगी. पतरातू में इसका आगमन 12:45 बजे तथा प्रस्थान 12:50 बजे होगा. यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से प्रभावी होगी.
11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस रांची रोड पर 20:30 बजे पहुंचेगी और 20:35 बजे रवाना होगी. पतरातू में इसका आगमन 21:25 बजे और प्रस्थान 21:30 बजे होगा. यह व्यवस्था 14 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी.
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल का परिचालन भी बढ़ा
यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है.
01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. इसका विस्तारित परिचालन 4 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक रहेगा.
वहीं 01930 खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसका विस्तारित परिचालन 6 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक रहेगा.
रेलवे के अनुसार ये सभी बदलाव यात्रियों की सुविधा, ट्रेन परिचालन को सुचारु बनाए रखने और मुगमा स्टेशन के रीमॉडलिंग कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से किए गए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि संबंधित तिथियों में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति और निर्धारित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें. मनीष सौरभ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी.
AlsoRead:विधायक जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, सदस्यता रद्द करने और माफी की मांग

