पाकुड़: खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, चंदा चोरी पर उठाया सवाल

Pakur: पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक और चंदा चोरी को लेकर...

Pakud
कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह

Pakur: पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक और चंदा चोरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि सांसद में बिना चर्चा किए ही विधेयक को संशोधन कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में 40 प्रतिशत खनिज है और उसी से राज्य को 14 हजार करोड़ का रेवेन्यू मिलता है, जिससे राज्य के विकास कार्यों में खर्चा होता है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के हक को खत्म करना चाहते हैं. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस विधेयक को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा. श्यामल किशोर सिंह ने आंदोलन करने का चेतावनी दी है. वहीं चंदा चोरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा: हम स्टूडेंट्स के लिए लड़ रहे हैं, इसको राजनीतिक रूप ना दें : देवेंद्र नाथ महतो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *