EXCLUSIVE-अभय तिवारी ने CGL परीक्षा से एक दिन पहले पत्नी और भाई को रटवाए थे 70 सवालो के जवाब 

विनीत आभा उपाध्याय Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में हुई भारी धांधली और पेपर लीक मामले की जांच...

Image: AI Generated

विनीत आभा उपाध्याय 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में हुई भारी धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की विशेष जांच टीम (SIT) के हाथ कई चौंकाने वाले और महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं. मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीआईडी की टीम केस से जुड़े तीन मुख्य अभियुक्त अभय तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और अभय के भाई अक्षय तिवारी से कड़ी पूछताछ की है. रिमांड के दौरान हुई इस पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं. 

परीक्षा से पहले दोनों ने रट लिए थे सभी जवाब

पूछताछ के दौरान अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी ने पेपर लीक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. सुषमा ने कबूल किया है कि JSSC-CGL परीक्षा आयोजित होने से ठीक एक दिन पहले उसके पति अभय तिवारी ने उसे और अपने भाई अक्षय तिवारी को लगभग 60 से 70 प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराए थे. उसने यह भी स्वीकार किया कि पति द्वारा दिए गए इन सभी उत्तरों को उसने और अक्षय ने परीक्षा से पहले पूरी तरह रट लिया था. दूसरे दिन परीक्षा में वे सभी प्रश्न आए थे जिनके जवाब उन्होंने रटे थे. अभय तिवारी ने प्रश्नों के इन उत्तरों की डिलीवरी बोकारो में की थी. उसने अपनी पत्नी और भाई को बोकारो में ही एक स्थान पर बुलाकर उत्तरों की सूची सौंपी थी  ताकि वे परीक्षा में पास हो जाएं. 

Read Also: हजारीबाग:  पार्किंग नहीं तो सड़क ही सही! बैंक के सामने वाहनों का जमावड़ा, हादसे को दे रहा न्योता

बोकारो में हुई थी सवाल-जवाब की डिलीवरी

इस कड़ी पूछताछ के बावजूद अभय तिवारी ने अब तक सीआईडी के समक्ष यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसके पास परीक्षा में आने वाले गोपनीय प्रश्नों के सटीक उत्तर कहां से और किस माध्यम से पहुंचे थे. वह उस मुख्य मास्टरमाइंड या गिरोह के नाम का खुलासा करने से बच रहा है जिसने उसे प्रश्नपत्र के उत्तर मुहैया कराए थे. बता दें कि JPSC और JSSC परीक्षा में अनियमितता की ख़बरें आने के बाद सीआईडी ने अभय तिवारी उसकी पत्नी सुषमा और भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. 

मास्टरमाइंड या गिरोह का नाम बताने से बच रहा अभय

अभय तिवारी अब तक JPSC और JSSC की अलग अलग परीक्षाओ में सफल हो चुका है और सबसे चौंकाने वाला तथ्य ये है कि उसकी पत्नी और भाई ने JSSC- CGL परीक्षा में पास होने और नौकरी पाने के बाद सिर्फ JPSC की परीक्षा भी क्रेक की ताकि JPSC के जरिये चयनित होकर अच्छी नौकरी और रुतबा ले पाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *