CEIR पोर्टल की मदद से बोकारो पुलिस ने बरामद की 78 मोबाइल – News Wave Jharkhand

Bokaro : जिला में चोरी गई या गुम हुए करीब 78 मोबाइल फोन मंगलवार को वास्तविक धारकों को लौटा दिया गया. इस...

bokaro police-news

Bokaro : जिला में चोरी गई या गुम हुए करीब 78 मोबाइल फोन मंगलवार को वास्तविक धारकों को लौटा दिया गया. इस पर मोबाइल धारकों ने खुशी जाहिर की. बोकारो जिले में लगातार मोबाइल फोन चोरी व गुम होने संबंधित शिकायतों की प्राप्ति पर जिला के पुलिस कप्तान नथू सिंह मीणा ने सभी थाना प्रभारियों और ओपी प्रभारियों को CEIR पोर्टल का इस्तेमाल कर चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का निर्देश दिया था.

प्राप्त निर्देश के आलोक में CEIR पोर्टल का प्रयोग करते हुए पुलिस ने 30 जुलाई 2025 से 24 अगस्त 2026 तक कुल 78 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की. बरामद सभी मोबाइल फोन को संबंधित थाना/ओपी द्वारा सत्यापन के बाद मंगलवार को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया.

पुलिस ने 4 माह में बरामद किए 567 मोबाइल

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताता कि पिछले चार माह में कुल 567 मोबाइल फोन बरामद किया जा चुका है, जो वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंपा जा चुका है. इस क्रम में मोबाइल चोरी किए जाने के मामले में 3 कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है. SP ने आमजनों से अपील की कि किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें. साथ ही सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर जाकर संबंधित विवरण दर्ज कराएं, जिससे गुम या चोरी किया गया मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए जाने पर पुलिस को बरामदी में आसानी होगी.

Also Read : RIIT होसिर में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, सफल छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *