विधायक जयराम महतो पर थाना प्रभारी को गाली और धमकी देने का आरोप, झारखंड पुलिस एसोसिएशन में आक्रोश, कार्य बहिष्कार की चेतावनी, कहा जान-माल को पहुंचाया जा सकता है नुकसान

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन (केंद्रीय कार्यालय, रांची) ने 25 अगस्त को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम कुमार...

Jharkhand- Police- Association

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन (केंद्रीय कार्यालय, रांची) ने 25 अगस्त को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम कुमार महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
एसोसिएशन के अनुसार, 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो ने धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को व्हाट्सएप कॉल के जरिए अभद्र भाषा में गाली-गलौज की और नौकरी बर्बाद करने की धमकी दी. इतना ही नहीं, उसी रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना परिसर पहुंचे और थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की, मेज पर रखे सामान तितर-बितर कर दिए और नाम पट्टिका (नेम प्लेट) को तोड़ दिया. विधायक द्वारा व्हाट्सएप्प कॉल और प्रत्यक्ष रूप से थाना परिसर में जाकर अमर्यादित भाषा व गांलियों का प्रयोग करने से धनबाद सहित पूरे राज्य के पुलिसकर्मियों में भारी आक्रोश है.

कर्मियों के जान-माल को नुकसान पहुंचाया जा सकता है:

एसोसिएशन ने आशंका जताई है कि विधायक द्वारा थाना प्रभारी को ‘ऑफ ड्यूटी रहने पर सबक सिखाने’ की बात कहे जाने से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के जान-माल को नुकसान पहुंचाया जा सकता है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन (शाखा-धनबाद) ने निर्णय लिया है कि यदि विधायक इस घटना के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे तथा अनिश्चितकालीन रूप से अपने कर्तव्य पर नहीं लौटने (कार्य बहिष्कार) का कदम उठाएंगे.

मुख्यमंत्री से मुलाकात का अनुरोध:

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है ताकि वे वर्तमान स्थिति और पुलिसकर्मियों की भावनाओं से उन्हें अवगत करा सकें और सुरक्षा की गुहार लगा सकें. एसोसिएशन का कहना है कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा लोकसेवक के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग करना अत्यंत अमानवीय है. इस संबंध में पुलिस एसोसिएशन ने मांग की है कि पुलिस अधिकारियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं.

ALSO READ: चक्रधरपुर: मुसीबत में परिवार, मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैदर के लिए देवदूत बना विधिक सेवा प्राधिकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *