गिरिडीह: कलाई पर राखी, आंखों में सपने; छात्राओं से DC ने कहा- आपकी उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी हमारी

Giridih: आने वाले रक्षाबंधन के अवसर पर बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया की छात्राएं जिला समाहरणालय पहुंचीं. छात्राओं ने DC रामनिवास...

Giridih: आने वाले रक्षाबंधन के अवसर पर बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया की छात्राएं जिला समाहरणालय पहुंचीं. छात्राओं ने DC रामनिवास यादव को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. छात्राओं के स्नेह और अपनत्व से उपायुक्त भावुक नजर आए. उन्होंने छात्राओं द्वारा बांधे गए रक्षासूत्र को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया.

रक्षाबंधन को बताया सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प

डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति संकल्प लेने का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

शिक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

उपायुक्त ने छात्राओं से कहा कि वे अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. जरूरत है कि उन्हें बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं.

चुनौतियों से डटकर मुकाबला करने की सीख

उपायुक्त ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका दृढ़ता से सामना करना चाहिए. शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर बेटियां अपने सपनों को साकार करने के साथ समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

छात्राओं से हुआ आत्मीय संवाद

रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं और उपायुक्त के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ. छात्राओं ने उपायुक्त के समक्ष अपनी भावनाएं साझा कीं और प्रशासन की ओर से बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार जताया. इस दौरान समाहरणालय परिसर का माहौल भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण रहा. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के स्नेह के साथ बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश से भी जोड़ दिया.
ALSO READ: रांची: मिलाद-उल-नबी शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *