Toxic X Review: टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का रिव्यू ,काफी बेसब्री से था लोगों को इंतजार

Newswave Desk: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे...

Toxic X Review: Check out public reviews before buying tickets—some called it a 'blockbuster,' while others mentioned 'walkouts.'

Newswave Desk:  यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस करीब 4 साल से बेसब्र थे, ऐसे में फिल्म को लेकर बज पहले से ही जबरदस्त था. अब पहले दिन पहला शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर अपना फैसला सुनाना शुरू कर दिया है. किसी को यश का स्वैग और धांसू विजुअल्स फुल पैसा वसूल लग रहे हैं, तो कुछ लोग कहानी और खासकर दूसरे हाफ को लेकर काफी निराश नजर आए. यानी रिलीज के साथ ही ‘टॉक्सिक’ को लेकर सोशल मीडिया पर पूरा मामला मिक्स हो गया है.

पहले दिन पहला शो देखकर आए अलग- अलग रिएक्शन 

फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सीधा “वॉकआउट!!” लिख दिया. यानी, फिल्म उसे इतनी भी पसंद नहीं आई कि वह बीच में ही निकल जाने की बात कर रहा है. यूजर के मुताबिक दूसरा हाफ पूरी तरह फीका पड़ जाता है और इसे देखना धैर्य का टेस्ट लेने जैसा है. उसे फिल्म का स्क्रीनप्ले और एडिटिंग भी खास पसंद नहीं आई. उसका कहना है कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा किरदार ठूंस दिए गए हैं, कहानी की लिखावट कमजोर है और ऊपर से कई जगह ऐसे बड़े-बड़े सीन्स डाल दिए गए हैं, जिनकी जरूरत ही नहीं लगती

एक यूजर ने दिए सिर्फ 1.5 स्टार

एक यूजर ने ‘टॉक्सिक’ देखने के बाद इसे “A Fairy Tale That Turns Into a Complete Nightmare” बताया. यानी शुरुआत में फिल्म जितनी शानदार और दिलचस्प लगती है, आगे बढ़ते-बढ़ते उसका पूरा मजा किरकिरा हो जाता है. इस यूजर ने फिल्म को सिर्फ 1.5/5 स्टार दिए और साफ कहा कि फिल्म का अनुभव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. यूजर को फिल्म की टेक्निकल साइड तो अच्छी लगी, लेकिन उलझी हुई कहानी और खिंचा हुआ नैरेशन उसे काफी परेशान करता है. उसे कई किरदारों का कहानी में सही तरह से सेट न होना भी खटका. डायलॉग और एडिटिंग भी उसे खास पसंद नहीं आई. हालांकि, यश की स्क्रीन प्रेजेंस, कुछ सीन्स और क्लाइमैक्स ने उसे थोड़ा इंप्रेस किया. यानी इस यूजर के लिए फिल्म देखने में भले ही स्टाइलिश हो, लेकिन कहानी के मामले में मामला काफी कमजोर रहा.

यूजर ने बताया ‘ब्लॉकबस्टर’

अब एकदम अलग रिएक्शन भी सामने आया है. एक यूजर ने ‘टॉक्सिक’ को सीधा ब्लॉकबस्टर बताया. इस यूजर को फिल्म का पहला हाफ अच्छा और दूसरा हाफ बेहतरीन लगा. यानी जहां कुछ लोग दूसरे हाफ को फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी बता रहे हैं, वहीं इस यूजर को वही हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आया.

एक यूजर को लगा ‘डिसेंट वॉच’

एक यूजर ने फिल्म के पहले हाफ को “डिसेंट वॉच” यानी ठीक-ठाक देखने लायक बताया. उसके मुताबिक फिल्म उतनी खराब नहीं है, जितनी कुछ रिएक्शन्स में बताई जा रही है. इस यूजर को स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर उलझा हुआ लगा. लेकिन शानदार विजुअल्स और यश की स्क्रीन प्रेजेंस ने उसे फिल्म से जोड़े रखा. उसे यश और कियारा आडवाणी के कुछ पल भी अच्छे लगे. उसके मुताबिक इंटरवल पहले हाफ को अच्छा उछाल देता है. हालांकि, उसे लगा कि बैकग्राउंड म्यूजिक और कुछ एक्शन सीन्स को और बेहतर किया जा सकता था.

ALSO READ : अब टैक्स के लिए नगर निगम नहीं जाएगा घर-घर, हर काम के लिए लोगों को लगानी होगी दौड़, 115 करोड़ नहीं जुटे तो अटक सकता है केंद्र का फंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *