Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में राजस्व वसूली पर सख्ती, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पलामू: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिलों के राजस्व...

पलामू: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिलों के राजस्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों एवं विभागों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की.

आयुक्त ने जिलेवार राजस्व वसूली की स्थिति, लंबित मामलों, भू-राजस्व, लगान, खनन मद एवं अन्य राजस्व स्रोतों की प्रगति का बारीकी से आकलन किया. उन्होंने पाया कि कुछ विभागों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है, ऐसे में तत्परता बरतते हुए राजस्व संग्रहण में तेजी लाना सुनिश्चित करें. प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी पदाधिकारी लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए समयबद्ध उपलब्धि सुनिश्चित करें. उन्होंने लंबित राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन एवं नियमित मॉनिटरिंग करने पर विशेष बल दिया.

आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें. उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

खनन विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया.

बैठक में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा, प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, नीलाम पत्र पदाधिकारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद के पदाधिकारी सहित राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *