रांची: शहर के पॉश इलाके डोरंडा में एक मर्सिडीज कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी. इसके बाद युवक कार की बोनट पर टलक गया. जिसके बाद कार चालक ने युवक को लटकाकर कई किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर घुमाया.

जवानों पर भी कार चढ़ाने का प्रयास
रास्ते में तैनात होमगार्ड के जवानों ने इस नजारे को देखा और कार रोकने का इशारा किया, उसके बाद भी कार चालक नहीं रूका और गाड़ी तेज रफ्तार में भगाता रहा.
एक्शन में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आयी. कार का पीछा करते हुए पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को मुक्त कराया. युवक काफी डरा हुआ और चोटिल बताया जा रहा है. कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानकारी सामने आई है कि आरोपी पेशे से वकील है. घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसे थाने ले गयी है.

