मेदिनीनगर में अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू: पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस...

पलामू: पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांधी मैदान के पास नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार रजक और सत्यदेव यादव को गिरफ्तार किया, जो चतरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. उनके पास से कुल 1.263 किलोग्राम अवैध अफीम और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *