तीखा हमला : राहुल गांधी पर केरल के CM विजयन का तीखा वार, कहा- वे सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक ‘दुर्लभ घटना’

Vijayan’s attack on Rahul Gandhi: केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. चुनाव के ऐलान के साथ ही...

xr:d:DAF_6rtQkUI:64,j:5385602407833257358,t:24032903

Vijayan’s attack on Rahul Gandhi: केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. चुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गयी है. इस बीच केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की ‘बी-टीम’ है. दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि जांच एजेंसियां विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, आखिर केरल के मुख्यमंत्री अब तक जेल से बाहर क्यों हैं? इस पर पलटवार करते हुए सीएम विजयन ने कहा कि कुछ लोग देख और अनुभव कर के भी नहीं सीखते. वे सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक ‘दुर्लभ घटना’ हैं. यह उन लोगों के साथ होता है जिनमें चीजों को समझने की क्षमता नहीं होती. राहुल गांधी इसी श्रेणी में आते हैं.

“फजीहत के बाद भी राहुल वही गलतियां दोहरा रहे”

पिनराई विजयन ने अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अदालत ने उन्हें क्लीन चिट देकर कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है. इतनी फजीहत के बाद भी राहुल वही गलतियां दोहरा रहे हैं.

केरल में कांग्रेस और भाजपा के बीच ‘अपवित्र गठबंधन’ पुराना : विजयन

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस भाजपा की असल ‘बी-टीम’ बन चुकी है. उन्होंने दावा किया कि केरल में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच ‘अपवित्र गठबंधन’ पुराना है. विजयन के मुताबिक, “एलडीएफ वोट बैंक के लिए बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक, दोनों तरह की सांप्रदायिकता से समझौता करने को तैयार है. लेकिन एलडीएफ का स्टैंड साफ है. उन्होंने कहा कि हम देश के लिए खतरा बनने वाली किसी भी सांप्रदायिक शक्ति के साथ खड़े नहीं होंगे. केरल के सीएम विजयन ने आगे कहा कि धार्मिक संगठन अपने समुदाय के मुद्दों को उठाते हैं और उन्हें सांप्रदायिक ताकतों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि सरकार सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करेगी, न कि धार्मिक संगठनों का.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *