रांची में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूट: स्कूटी सवार 6 अपराधियों ने हथियार के बल पर उड़ाए ₹59,500

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है. शहर के पुंदाग इलाके में स्थित एक पेट्रोल...

Robbery
लूट की एआई इमेज

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है. शहर के पुंदाग इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने हथियार के दम पर कैश लूट लिया. मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार करीब 6 अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों को डराते हुए करीब 59 हजार 500 रुपये लूटकर फरार हो गए. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. यह मामला पुंदाग ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस टीम पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें अपराधियों की तस्वीरें कैद होने की बात सामने आई है. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि अपराधी पहले से रेकी कर चुके थे और मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों की जीत, तमाड़ प्लस टू हाई स्कूल मैदान से हटाई गई अवैध घेराबंदी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *