विधानसभा स्पीकर का सख्त निर्देश: बजट सत्र में सवालों का ससमय जवाब दें अधिकारी

रांचीः झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बजट सत्र के दौरान सदन में आने वाले प्रश्नों का सही और ससमय जवाब...

रांचीः झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बजट सत्र के दौरान सदन में आने वाले प्रश्नों का सही और ससमय जवाब देने का सख्त निर्देश राज्य के आला अधिकारियों को दिया है. मंगलवार को उन्होंने राज्य के अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि सदन में ध्यानाकर्षण, प्रश्नकाल आदि में आनेवाले प्रश्नों का जवाब समय पर मिले. मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि अधिकारियों को ससमय जवाब देने के निर्देश दिए हैं ताकि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सुचारू रूप से चल सके.

इस सत्र में विधानसभा पेपरलेस की दिशा में कदम बढ़ाएगी और 17 कार्य दिवस होंगे. सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण और तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा.

स्पीकर के निर्देश

• अधिकारियों को ससमय जवाब देने के लिए कहा गया है.
• सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में कार्यपालिका की भूमिका महत्वपूर्ण है.
• अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि सदन में प्रश्नों का जवाब समय पर मिले.

बजट सत्र की खास बातें

• 18 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र.
• 17 कार्य दिवस होंगे.
• पेपरलेस विधानसभा की दिशा में कदम बढ़ाएगा.
• राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत.
• 20 फरवरी को तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा.
• 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होगा.
• 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के मतदान की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित होने की संभावना.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *