अवैध पोस्टर लगाने वाले 62 संस्थानों को रांची नगर निगम का दूसरा नोटिस

रांची: नगर निगम ने बिना अनुमति शहर में पोस्टर और पंपलेट चिपकाकर प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी...

रांची: नगर निगम ने बिना अनुमति शहर में पोस्टर और पंपलेट चिपकाकर प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम ने ऐसे 62 विज्ञापनकर्ताओं को दूसरा नोटिस जारी किया है.

निगम अधिकारियों के अनुसार, इन सभी को पहले भी नोटिस देकर तय समय में जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन अब तक किसी ने भी जुर्माना राशि जमा नहीं की. इसलिए उन्हें अंतिम मौका देते हुए तुरंत नगर निगम कार्यालय में जुर्माना भरने को कहा गया है.

लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

निगम ने साफ किया है कि यदि तय समय में जुर्माना जमा नहीं किया गया, तो संबंधित प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जाएगी. इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विज्ञापनकर्ताओं की होगी.

दूसरा नोटिस पाने वाले प्रमुख संस्थान और प्रतिष्ठान इस प्रकार हैं

सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, नारायणी नर्सिंग कॉलेज, सुमिरन बैंक्वेट एंड गेस्ट हाउस, CAD, पंडित मृत्युंजय कुमार पांडेय, रॉय इंटरनेशनल स्कूल, वन्या विलेज, लिंगो, करियर फाउंडेशन (4th फ्लोर), वीणा वस्त्र कलेक्शन, ट्रेड फ्रेंड्स, रितु रेसिडेंसी, गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, सुरिधा बॉयज हॉस्टल एंड मेस, यूकेएमसी, उड़ान आईएएस अकादमी, चांदसी दवाखाना, शंकर सेप्टिक टैंक, डीलर रितेश साह, पाइल्स क्योर क्लिनिक, सुकृष्णा कॉमर्स, पयोद्धि लाइब्रेरी, स्नूकर पूल एंड स्नैक्स, पीसी टेक सेल्स एंड सर्विसेज, अमृत ज्योत आई केयर, प्रयास डेवलपर्स, झारखंड एजुकेशन ट्रस्ट (बरियातू तिरिल), रॉयज गर्ल्स पीजी फील्स लाइक होम, वासुका अकादमी (JEE/NEET/UG), सृष्टि हॉस्पिटल, ट्यूलिप गर्ल्स हॉस्टल, एलीट अकादमी (IIT-JEE/NEET), टॉपर्स अकादमी करियर फाउंडेशन, सुशील कार वॉश, रविश क्लासेस (SSC/रेलवे/झारखंड पुलिस), रांची चिल्ड्रेन मल्टी स्पेशियलिटी, होटल एस.के. इन, अविष्का डेंटल क्लिनिक, डिवाइन पब्लिक स्कूल, किड्स फोर्ट प्राइमरी स्कूल, हिल व्यू गर्ल्स पीजी, रुद्रांश जनरल स्टोर, ग्लोबल किड्स पब्लिक स्कूल, हैप्पी योग केंद्र, दून पब्लिक स्कूल, आचार्य शशिकांत मिश्रा, नीलम टिफिन सर्विस, डांस रांची डांस, बार्बी डेंटल क्लिनिक, हैंसेल ‘एन’ ग्रेटल प्ले स्कूल, रांची चिल्ड्रेन हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी, कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, मेडफर्स्ट हॉस्पिटल, जीवा स्वीपर, गोविंदा स्वीपर, रघुवीर स्वीपर, विशाल स्वीपर, अजय स्वीपर, दीपक स्वीपर, भोला स्वीपर और द ब्लैकबोर्ड.

शहर की सुंदरता बिगाड़ना पड़ेगा महंगा

नगर निगम ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों जैसे कि दीवारों, बिजली के खंभों और सरकारी भवनों पर अवैध पोस्टर चिपकाना दंडनीय अपराध है. शहर की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी.

निगम प्रशासन ने सभी व्यापारियों, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे बिना अनुमति प्रचार-प्रसार न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *