News Desk : आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कुछ राशियों के लिए लाभदायक तो कुछ के लिए सावधानी भरा रहने वाला है. आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत आपके दिन को प्रभावित कर सकते हैं. जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल.

मेष
आज अत्यधिक धन खर्च की संभावना है. संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सावधानी बरतें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाए इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी हो सकता है. तबीयत खराब होने की आशंका है इसलिए खान-पान का ध्यान रखें. आज का दिन मध्यम रहेगा.
वृषभ
आज का दिन शुभफलदायक होगा. आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखर उठेगी. मन दुविधा से मुक्त रहेगा और आप हिम्मत से काम कर सकेंगे. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. मौज-शौक और मनोरंजन पर धन खर्च होगा. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मिथुन
आज का दिन थोड़ा कष्टदायक हो सकता है इसलिए हर काम में सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर विवाद से बचें वरना नुकसान हो सकता है. परिजनों और संतान से अनबन हो सकती है. उग्रता और आवेग पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है खासकर आंखों में समस्या हो सकती है. आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें. शांत रहकर दिन बिताना बेहतर रहेगा.
कर्क
आज आर्थिक योजनाओं और नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. मित्र या परिवार से शुभ समाचार मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा.
सिंह
आज काम में देरी हो सकती है और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. काम का बोझ महसूस हो सकता है. नए व्यापारिक निर्णय लेने से बचें. पिता से मतभेद हो सकता है. सकारात्मक सोच बनाए रखने की जरूरत है. आज का दिन सामान्य रहेगा.
कन्या
आज शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. संतान या परिवार के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. ऑफिस में भी तनाव हो सकता है. धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा. जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद उभर सकते हैं. धैर्य और समझदारी से काम लें.
तुला
आज आर्थिक लाभ की संभावना है. धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है. नए काम शुरू करने से बचें. पेंडिंग कामों को पूरा करने पर ध्यान दें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा.
वृश्चिक
आज दिन मौज-मस्ती और आनंद में बीतेगा. परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नए वस्त्र या वाहन खरीद सकते हैं. भागीदारी के काम में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं.
धनु
आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति रहेगी. नौकरी में सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता और यश मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे.
मकर
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा. बौद्धिक कार्यों में नई सोच आएगी. लेखन और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. हालांकि मानसिक तनाव और थकान रह सकती है. ऑफिस में काम की गति धीमी हो सकती है. विवाद से दूर रहें.
कुंभ
आज प्रेम और भावनाओं का प्रभाव रहेगा. धन कमाने की नई योजना बन सकती है. खरीदारी पर खर्च होगा. माता से लाभ मिल सकता है. संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.
मीन
आज जरूरी काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है. कार्यस्थल पर अधूरे काम पूरे होंगे. रचनात्मकता बढ़ेगी. मानसिक स्थिरता से सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा.

