रांची में DRMT की सख्त कार्रवाई, टैक्स वसूली तेज, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर जोर

Ranchi : नगर निगम की डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की अहम बैठक उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में...

Ranchi : नगर निगम की डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की अहम बैठक उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त रखने पर जोर दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह की गंदगी या अवैध कब्जा मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए.

 टैक्स वसूली में तेजी और राजस्व में बढ़ोतरी


बैठक में यह भी सामने आया कि DRMT और नगर निगम की राजस्व टीम के संयुक्त अभियान से टैक्स वसूली में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. कई ऐसे भवन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान चिन्हित किए गए, जो अब तक सही आकलन से बाहर थे या लंबे समय से होल्डिंग टैक्स नहीं दे रहे थे. इन पर कार्रवाई करते हुए होटल, संस्थान और बाजारों से लाखों रुपये का राजस्व वसूला गया, जिससे नगर निगम की आय में सुधार हुआ है.

अवैध गतिविधियों पर सख्ती और नियमों का पालन जरूरी


अधिकारियों को अवैध पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना लगाने, सभी दुकानों और संस्थानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच करने और गिफ्ट डीड वाली जमीन की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. नगर निगम ने साफ कहा कि रांची को एक साफ, सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने के लिए सख्ती जारी रहेगी और शहरवासियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *