Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

ABVP कार्यकर्ताओं को हटाकर डिटेन किए गए प्रदर्शनकारियों को बस में ले जाने में सफल रही पुलिस

Ranchi: पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को हटाकर पुलिस डिटेन किए गए कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर मौके...

Ranchi: पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को हटाकर पुलिस डिटेन किए गए कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर मौके से ले जाने में सफल रही. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया, जिसके बाद डिटेन किए गए कार्यकर्ताओं को बस में बैठाया गया और बस को वहां से रवाना किया गया.

बस को रोकने का प्रयास

बस के मौके से रवाना होने के बाद भी ABVP कार्यकर्ता उसके आगे और पीछे नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शनकारियों ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाते हुए बस को आगे बढ़ाया.

पहले सड़क पर लेटकर किया था प्रदर्शन

इससे पहले ABVP कार्यकर्ताओं ने पुरानी विधानसभा के समीप सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया था. कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने और लेटने के कारण जगन्नाथपुर थाना से लेकर पुरानी विधानसभा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बस को भी आगे बढ़ने से रोक दिया था.

पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई थी नोकझोंक

डिटेन किए गए कार्यकर्ताओं को बस में बैठाने के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी.

Also Read: विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से रांची में 249 पुलिस पदाधिकारी और 2,255 लाठी बल की तैनाती, पुलिस मुख्यालय ने दिया आदेश

महिला कार्यकर्ता भी हुई थीं बेहोश

प्रदर्शन के दौरान ABVP की एक महिला कार्यकर्ता अचानक बेहोश होकर गिर गई थी. महिला सुरक्षाबलों ने उसे भीड़ से बाहर निकाला. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी.

विधानसभा घेराव के लिए जुटे थे कार्यकर्ता

पूर्व में हुए लाठीचार्ज के विरोध में ABVP की ओर से विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें शामिल होने के लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे. विधानसभा की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस ने पुरानी विधानसभा के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया था.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए पुरानी विधानसभा और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी. पुलिस की कार्रवाई के बाद डिटेन किए गए ABVP कार्यकर्ताओं को बस से मौके से ले जाया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *