Amelia Kerr ने रचा इतिहास, पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी रह गए पीछे

News Desk: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर Amelia Kerr ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में शानदार...

News Desk: न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर Amelia Kerr ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उनकी इस विस्फोटक पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि उन्हें एक खास विश्व रिकॉर्ड का मालिक भी बना दिया.

अमेलिया केर ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. उनकी यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में ऐसे आंकड़े छू लिए हैं, जो अब तक Rohit Sharma और Abhishek Sharma जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से भी आगे हैं.

उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महिला क्रिकेट भी तेजी से नए मुकाम हासिल कर रहा है और खिलाड़ी लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही हैं. अमेलिया की यह उपलब्धि आने वाले समय में युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी.

न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर Amelia Kerr ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब दुनिया की पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिला दोनों में) बन गई हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 11 पारियों में 30 या उससे अधिक रन बनाए

Amelia Kerr का T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amelia Kerr ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए टी20आई  इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. चौथे मुकाबले में 31 रन बनाते ही उन्होंने लगातार सबसे ज्यादा 30+ स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. इसके बाद पांचवें टी20आई  में शतक जड़कर उन्होंने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया.

इससे पहले लगातार 30+ स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और रोमानिया की रेबेका ब्लेक के नाम था, जिन्होंने 9-9 बार यह कारनामा किया था. वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद रिजवान, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने लगातार 7 पारियों में 30+ रन बनाए थे. अब अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन सभी खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ दिया है.

लगातार 30+ स्कोर बनाने वाले टॉप बल्लेबाज़

  • अमेलिया केर – 11 बार
  • चमारी अटापट्टू – 9 बार
  • रेबेका ब्लेक – 9 बार
  • रोहित शर्मा – 7 बार
  • अभिषेक शर्मा – 7 बार

न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने अपनी पिछली 11 पारियों में करीब 140 के स्ट्राइक रेट से 669 रन ठोके हैं. बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी उन्होंने कमाल दिखाया है और इस दौरान 12 विकेट अपने नाम किए हैं.

इतना ही नहीं, वह महिला टी20 इंटरनेशनल में फुल आईसीसी मेंबर टीमों के बीच सबसे तेज 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं.

केर की शानदार पारी से न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज

Amelia Kerr की बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर New Zealand विमेंस टीम ने आखिरी टी20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया. टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी South Africa विमेंस टीम दबाव में नजर आई और सिर्फ 102 रन पर सिमट गई.

इस तरह न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 92 रन से जीत लिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *