Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में सड़कों पर उतरे समर्थक, कई इलाकों में चक्का जाम, दुकान कराया बंद, सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर...

protests
Supporters took to the streets in Ranchi; road blockades were staged in several areas, shops were forced to close, and protests were held involving the burning of tires on the road.

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज( 11 अगस्त) को राज्यव्यापी झारखंड बंद की घोषणा की है. इस बंद का ऐलान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में किया गया. भाजपा ने यह राज्यव्यापी बंद सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे तक बुलाया है.

रांची के प्रमुख इलाकों में प्रदर्शन और टायर जलाकर सड़क जाम

– मंगलवार सुबह से ही राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है.

– किशोरगंज और किशोरी यादव चौक: किशोरगंज चौक तथा किशोरी यादव चौक के पास समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों को बंद करवाया.

– रातु रोड और हरमू चौक: रातु रोड और हरमू चौक पर प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त

भाजपा नेतृत्व के अनुसार, इस 15 घंटे के बंद के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को इससे पूरी तरह अलग रखा गया है. एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाएं और देवघर जाने वाले कांवड़ियों की गाड़ियों को आवाजाही की छूट दी गई है. सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों को भी अपने स्तर पर स्थिति का आकलन कर फैसला लेने की सलाह दी है.

ALSO READ: झारखंड बंद का पलामू में व्यापक असर, चक्का जाम कर भाजपा कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *