Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में व्यापक असर, BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

Lohardaga : आंदोलनकारी छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और उनकी मांगों को लेकर BJP द्वारा मंगलवार को बुलाए गए झारखंड बंद का...

BJP workers

Lohardaga : आंदोलनकारी छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और उनकी मांगों को लेकर BJP द्वारा मंगलवार को बुलाए गए झारखंड बंद का असर लोहरदगा में भी देखने को मिला. सुबह से BJP कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया. कई स्थानों पर टायर जलाकर विरोध जताया गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा.

छात्र मुद्दों पर BJP का विरोध प्रदर्शन

BJP कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है. BJP जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि पार्टी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ है और उनकी मांगों पर निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा. BJP नेता अनिल उरांव ने कहा कि यह बंद छात्रों के सम्मान और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर बुलाया गया है. बंद के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया. बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

Also Read : रांची में सड़कों पर उतरे समर्थक, कई इलाकों में चक्का जाम, दुकान कराया बंद, सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *