Click Here
Click Here
Click Here

लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग में रामनवमी का भव्य आयोजन

Ranchi : लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग में रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के...

Ranchi : लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग में रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों, रंगोलियों एवं केसरिया ध्वजों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे चारों ओर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया.

कार्यक्रम में पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष श्री सुधीर उग्गल, महासचिव श्री राजेश मेहरा, विद्यालय के मानद सचिव श्री रवि पराशर, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार तथा उप-प्राचार्य श्री प्रफुल्ल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही.  सभी अतिथियों ने राम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा राम दरबार का भव्य मंचन प्रस्तुत किया गया. भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूप में सजे विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया.

विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत है. उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा एवं कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अनुशासन, विनम्रता और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *