Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड बंद का पलामू में व्यापक असर, चक्का जाम कर भाजपा कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Palamu: JPSC-JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों व कार्यकर्ताओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के...

Palamu Jharkhand bandh
चक्का जाम कर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Palamu: JPSC-JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों व कार्यकर्ताओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आज 11 अगस्त को ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ का महा-आह्वान किया गया है. इस बंद का पलामू जिले में व्यापक असर देखने को मिल रहा है.  डालटनगंज के छः मुहान और रेड्मा चौक पर कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

भ्रष्ट सरकार ने नौकरी देने वाली सभी संस्थाओं को कर दिया नीलाम-  अमित तिवारी

प्रदर्शन के दौरान भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कि राज्य की भ्रष्ट सरकार ने JPSC और JSSC जैसी नौकरी देने वाली सभी संस्थाओं को नीलाम कर दिया है और युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है. वहीं, जब छात्र संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते हैं, तो सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उनके सपनों पर बुलडोजर चला देती है. इस दौरान उन्होंने मांग की, कि परीक्षाओं में हुई धांधली की CBI जांच कराई जाए और छात्र विरोधी इस भ्रष्ट सरकार के मुख्यमंत्री तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें.

बता दें, इस बंद में सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हिस्सा लिया और आम जनता के स्वतःस्फूर्त समर्थन के साथ चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: 100 मीटर दूर पत्थर खदान, धमाकों से कांप रहा आदिवासी टोला, घरों में पड़ी दरारें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *