Click Here
Click Here
Click Here

मुंबई से हजारीबाग लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, 5 घायल, एक की स्थिति गंभीर

कोडरमा: मुंबई से हजारीबाग लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है. जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र...

कोडरमा: मुंबई से हजारीबाग लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है. जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई. यह दुर्घटना ढाब-पांडेयबारा रोड पर मस्जिद के समीप हुई. जहां एक अनियंत्रित ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार पांच प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ. सभी मजदूर महाराष्ट्र के मुंबई में काम करते थे और वहां से ट्रेन के जरिए कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे. स्टेशन पर उतरने के बाद, वे अपने घर जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लेकर निकले थे. जैसे ही ऑटो चंदवारा मस्जिद के पास पहुंचा, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क के बीचों-बीच पलट गया.

स्थानीय लोगों और पुलिस ने की मदद:

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने तत्काल चंदवारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया. पांचों घायलों में से एक मजदूर के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी घायल पड़ोसी जिले हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के निवासी हैं. घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *