Click Here
Click Here
Click Here

हैदरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, मई में होनी थी शादी

  पलामू: चौकड़ी मोड़ पर हुआ हादसा हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार को देर...

 

पलामू: चौकड़ी मोड़ पर हुआ हादसा हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान गढ़वा जिला के मंझिआंव वार्ड संख्या 4 निवासी सुरेश बिंद के 22 वर्षीय पुत्र सलेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन से मामा के घर पहुंचा था और वहां से अपनी बाइक लेकर अपने घर मंझिआंव लौट रहा था. इसी दौरान हैदरनगर के पास चौकड़ी मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में हुई मौत

घटना के बाद युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा. सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम और जांच

बुधवार रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

परिवार में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि युवक की शादी मई 2026 में होने वाली थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. पुलिस मामले के जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *