Click Here
Click Here
Click Here

होटल के कमरे में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध मौत, साथ रुकी महिला हिरासत में

दुमका: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्षेत्र के दुधानी टॉवर चौक स्थित एक होटल में गुरुवार...

दुमका: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्षेत्र के दुधानी टॉवर चौक स्थित एक होटल में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. मृतक की पहचान गोड्डा जिले के बोआरिजोर थाना अंतर्गत सकरीकित्ता रामपुर निवासी मोहम्मद सादिक हुसैन अंसारी के रूप में हुई है, जो पेशे से एक मदरसा शिक्षक थे. जानकारी के अनुसार, सादिक हुसैन अंसारी एक महिला के साथ होटल में ठहरे हुए थे. गुरुवार को होटल कर्मियों ने पुलिस को कमरे में एक व्यक्ति के अचेत होने की सूचना दी. मौके पर पहुँची नगर थाना पुलिस ने सादिक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

महिला हिरासत में आपसी संबंधों की चर्चा:

पुलिस ने मौके से मृतक के साथ ठहरी महिला को हिरासत में लिया है. महिला की पहचान बोआरिजोर थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी राधिका राय के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि, मृतक और महिला दोनों पहले से विवाहित हैं. दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे, जिसके कारण वे दुमका आए थे. महिला ने बताया कि सादिक खाना खाकर कमरे में लौटे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे तड़पने लगे. महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सादिक के शांत होने पर उसने सोचा कि वे सो गए हैं. लेकिन काफी देर तक कोई हलचल न होने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उसने शोर मचाकर होटल कर्मियों को बुलाया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *