साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, छावनी में तब्दील हुआ परिसर

साहिबगंज: सिविल कोर्ट में गुरुवार उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब न्यायालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त...

साहिबगंज: सिविल कोर्ट में गुरुवार उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब न्यायालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. इस ईमेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी. सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली कराया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए.

तुरंत खाली कराया गया परिसर

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट रूम में मौजूद जजों, अधिवक्ताओं और अन्य कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया. सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और कुछ ही मिनटों में पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया.

Also Read: NewsWave Impact- प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा को बॉडीगार्ड और पिस्टल का लाइसेंस दिए जाने में नपेंगे कई SP, DIG, IG और IAS, सभी की भूमिका की होगी जांच 

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, कोर्ट बना पुलिस छावनी

सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह, एसडीपीओ, जिला मुख्यालय डीएसपी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी गई कि परिसर के भीतर और बाहर हर पांच फीट की दूरी पर एक जवान की तैनाती की गई.

छावनी में तब्दील हुआ परिसर
छावनी में तब्दील हुआ परिसर

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की जांच

धमकी की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया. आधुनिक उपकरणों के जरिए पूरे परिसर के एक-एक कोने, झाड़ियों और संदिग्ध वस्तुओं की सघन तलाशी ली गई. फिलहाल, प्रारंभिक जांच में कोई भी संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *