Click Here
Click Here
Click Here

SIR-2026 को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, 30 जून को चलेगा विशेष जनजागरूकता और सोशल मीडिया अभियान

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को सफल बनाने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिला निर्वाचन...

DC Ramniwas Yadav
उपायुक्त रामनिवास यादव

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को सफल बनाने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर 30 जून को जिलेभर में विशेष जनजागरूकता एवं सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #JharkhandSIR हैशटैग के माध्यम से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से जुड़ी आधिकारिक जानकारियां और जागरूकता संदेश साझा किए जाएंगे.

अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा, कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी भ्रामक और फर्जी सूचनाओं पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है, कि वे निर्वाचन संबंधी जानकारी केवल निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें. साथ ही बीएलओ के माध्यम से नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण सहित अन्य निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें: देश-विदेश तक झारखंड टूरिज्म को पहुंचाएंगे 110 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *