रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विकास नगर में गुरुवार को वर्चस्व और आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जबरदस्त हिंसक झड़प हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में ईंट-पत्थर चलने लगे और फायरिंग की खबर से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जिसने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस की भारी तैनाती घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे.

