सरायकेला-खरसावां: रामनवमी को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिंहा ने तिरुलडी, कुदा और कुकडू क्षेत्रों के अखाड़ा व जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी कौशल कुमार भी मौजूद रहे.

HC के निर्देशों का पालन
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हाई कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए. जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर नियंत्रण रखा जाए और सभी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित की जाए.
Also Read: रामनवमी और CBSE 12वीं परीक्षा एक ही दिन, प्रशासन पूरी तरह तैयार
सोशल मीडिया पर निगरानी
प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा न करें और शांति-सौहार्द बनाए रखें.
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.
