Palamu: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल और 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मनरेगाकर्मी डटे हुए हैं. हुसैनाबाद, हैदर नगर, मोहम्मदगंज, हरिहरगंज और पिपरा के सभी मनरेगाकर्मियों ने गुरुवार को विधायक संजय कुमार सिंह यादव से उनके आवास पर मिले और अपनी लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. सेवा नियमतीकरण, सामाजिक सुरक्षा, बकाया मानदेय का भुगतान समेत कई मांगों को लेकर मनरेगाकर्मी हड़ताल पर हैं. वहीं विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि मनरेगाकर्मियों की मांग को विधानसभा के पटल पर रखेंगे. विधायक को ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेंद्र कुमार पासवान, जगत प्रसाद मेहता, मणिशंकर मिश्रा, विजय राम, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, शमशाद अहमद, नरेंद्र बैठा, अरुण कुमार, राजेंद्र राम, मोतीलाल यादव, अजीत कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश, मनीष कुमार चौधरी, उमेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार, विनय कुमार, धनंजय कुमार, परवेज आलम, उपेंद्र राम, इरशाद अहमद समेत कई मनरेगाकर्मी शामिल रहे.

ये भी पढ़ें : दिल्ली : पीएम मोदी कल शाम मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक, पश्चिम एशिया के बदलते हालात पर होगी चर्चा
